PMEGP में सब्सिडी के लिए 2,327 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट 2019-20 में किया गया है.
अगर आप अपना कारोबार करना चाहते हैं और आपको बिजनेस के लिए रकम की जरूरत है तो आप प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की मदद से बहुत कम पूंजी से कारोबार शुरू कर सकते हैं.
वास्तव में आप 10 लाख की पूंजी से शुरू होने वाले कारोबार में सिर्फ 10% रकम यानी एक लाख रुपये का इंतजाम कर सरकार से 90 फीसदी रकम लोन ले सकते हैं.
प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) के तहत अपना कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) मार्च 2020 तक PMEGP के तहत 14 लाख जॉब के मौके बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
अगर आप PMGEP के तहत लोन लेते हैं तो आपको सरकार की तरफ से 15-35 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाती है.
देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी PMEGP स्कीम के तहत अधिक से अधिक लोगों को लोन देने पर केंद्र सरकार का फोकस है.
PMEGP के लिए मोदी सरकार ने बजट 2019-20 में 2,327 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. PMEGP के तहत आवंटित यह रकम चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 210 करोड़ रुपये अधिक है.
आइए, आपको बताते हैं कि आप कैसे PMEGP स्कीम का फायदा उठा सकते हैं?
PMEGP में कितने तरह के हैं लोन ?
PMEGP (पीएमईजीपी) स्कीम में आपको स्व रोजगार के लिए दो तरह के लोन
अगर आप सर्विस सेक्टर से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको PMEGP में 15 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. अगर आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आप PMEGP में 25 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं.
किसे मिल सकता है PMEGP के तहत लोन?
PMEGP स्कीम के तहत उद्यमी, संस्थान,को-ऑपरेटिव सोसायटी, सेल्फ हेल्प ग्रुप (स्वयं सहायता समूह या SHG) और ट्रस्ट लोन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
PMEGP में कितनी मिलती है सब्सिडी?
PMEGP स्कीम की खासियत यह है कि इसमें केंद्र सरकार आपको लोन की रकम का 15-35 फीसदी तक सब्सिडी देती है.
वास्तव में आप PMEGP के लोन की रकम पर जितना ब्याज चुकाते हैं उससे अधिक की रकम आपको सब्सिडी के रूप में मिल जाती है ..
अगर आपकी यूनिट ग्रामीण इलाके में है तो आपको लोन की रकम का 25 फीसदी सब्सिडी मिलती है.
अगर आप SC/ST, महिला, पूर्व सैनिक, दिव्यांग या पहाड़ी इलाके से हैं तो शहरी इलाके में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में आपको लोन की रकम का 35% तक सब्सिडी मिल जाती है. इसका मतलब यह है कि अगर आप इस वर्ग से हैं और 10 लाख रुपये का लोन लेना चाहते हैं तो आपको 3.5 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में मिल जाते हैं.
कैसे मिल सकता है PMEGP में लोन?
आप PMEGP के तहत लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ..
अगर आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मदद चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: https://kviconline.gov.in/pmegp/pmegpweb/docs/jsp/newprojectReports.jsp
अगर आप SC/ST, महिला, पूर्व सैनिक, दिव्यांग या पहाड़ी इलाके से हैं तो शहरी इलाके में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में आपको लोन की रकम का 35% तक सब्सिडी मिल जाती है. इसका मतलब यह है कि अगर आप इस वर्ग से हैं और 10 लाख रुपये का लोन लेना चाहते हैं तो आपको 3.5 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में मिल जाते हैं.
कैसे मिल सकता है PMEGP में लोन?
आप PMEGP के तहत लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ..
वास्तव में केंद्र सरकार ने केवीआईसी (KVIC) और पीएमईजीपी (PMEGP) की वेबसाइट पर कई प्रोजेक्ट प्रोफाइल की कॉपी डाल दी है. इन प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर आप अपने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट बना सकते हैं.
अगर आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मदद चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: https://kviconline.gov.in/pmegp/pmegpweb/docs/jsp/newprojectReports.jsp


Hi, I'm Manisha, I really want to say sincerely that this is amazing content that you have shared. thanks for
ReplyDeletethis. it's really very helpful for me.
Live Current Affairs
Live Sarkari Naukri
How to get a Government Job easily
Facebook Video Download Online
Sarkari Yojana - PM Modi Yojana